डेस्क- बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी शुक्रवार को महामंडलेश्वर बन गई हैं. साथ ही उनका नाम भी बदल दिया गया है. अब वह महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी नन्द गिरी नाम से जानी जाएंगी.
24 जनवरी की शाम ममता संगम पर अपना पिंडदान किया. इसके बाद किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक हुआ. ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की.
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी ने बताय कि पिछले 2 सालों से ममता हमारे सम्पर्क में थीं. वह सनातन से जुड़ना चाहती थीं. वह पहले जूना अखाड़े में शिष्या थीं. फिर हमारे सम्पर्क में आईं. फिर उन्होंने पद की मांग की. उन्होंने कहा कि उन्हें उन्हें महामंडलेश्वर बनना है. फिर हमने बताया कि यह सब करना होता है. संगम में ममता कुलकर्णी ने अपना पिंडदान किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मीडिया से बातचीत में ममता कुलकर्णी ने कहा- महादेव, मां काली और मेरे गुरु का ये आदेश था. ये सब उन्होंने डिसाइड किया था. आज का दिन भी उन्होंने डिसाइड किया था. मैंने कुछ नहीं किया है.
बता दें ममता कुलकर्णी 90 के दशक की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं. एक्ट्रेस ने लगभग 12 साल तक अपनी जिंदगी को गुमनाम रखा और फिर कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि वह साध्वी बन चुकी हैं. साथ ही वह अब खूब को अध्यात्म की दुनिया में स्थापित करना चाहती हैं और संयासियों सरीखी भाषा भी सीख चुकी हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








