गयाजी- ज्ञान और मोक्ष की पावन भूमि गयाजी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का उद्घाटन किया पितृपक्ष मेला का उद्घाटन गांधी मैदान स्थित टेंट सिटी में किया गया।
उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना किया और देवघाट सहित मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया।
25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन, मंदिर समिति और विभिन्न विभागों ने व्यापक तैयारियां की हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मौके पर सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गयाजी में देश-विदेश से श्रद्धालु पिंददान करने आते हैं, राज्य सरकार की ओर से यहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
अब सोन नदी के पानी का बंटवारा कर लिया गया है। सरकार ने 3500 करोड़ की लागत विष्णुपद कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के समग्र विकास के लिए 2520 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
इसके अलावा जल प्रबंधन और फल्गु नदी में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 1000 करोड़ खर्च करने की योजना है। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गयाजी और औरंगाबाद में न सिर्फ पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा, बल्कि औद्योगिक कॉरिडोर के विकसित करने काम किया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके साथ ही फल्गू नदी में भी साल भर पानी रहे, इसकी व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने गयाजी एयरपोर्ट से देश के विभिन्न शहरों और विदेशों के लिए हवाई सेवा भी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।








