हजारीबाग- नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ पत्रकार और हजारीबाग के स्थानीय लोगों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया. इस धरने को जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन दिया है.
दरअसल, दो दिन पहले हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा प्रेस क्लब परिसर में आकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप है.
बताया जा रहा है कि हजारीबाग नगर निगम की कार्यशैली को लेकर बीते मंगलवार को पत्रकारों द्वारा खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें छठ महापर्व के अवसर पर स्टोन डस्ट गिराने की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे. टेंडर प्रक्रिया और निर्धारित समयावधि को लेकर पत्रकारों ने जनहित में कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोप है कि इसी खबर से नाराज होकर नगर आयुक्त हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचे और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया. इस घटना के बाद पत्रकारों के साथ-साथ आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में भी भारी नाराजगी देखी जा रही है.
क्लब अध्यक्ष मुरारी सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर पत्रकारों में आक्रोश है. निगम के पदाधिकारी ने क्लब से जुड़े दस्तावेज की मांग की थी. इस दौरान अभद्र शब्दों का उपयोग किया गया था. यही नहीं पुलिस को भी निगम के पदाधिकारी के द्वारा क्लब परिसर में बुला लिया गया था.
इसे लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश है. पत्रकारों का कहना है कि अगर दस्तावेज की मांग करनी चाहिए थी, तो वह नियमानुसार शाम के 6:00 बजे के बाद अचानक दस्तावेज की मांग करना अनुचित है, दस्तावेज मांगने का भी तरीका गलत था.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान सभी राजनीतिक एवं सामाजिक दल के लोगों ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है.
पत्रकारों की आवाज दबाने और उन्हें डराने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है. जनहित के मुद्दों को उठाना और सरकारी विभागों की कार्यशैली पर सवाल करना पत्रकारों का संवैधानिक एवं सामाजिक दायित्व है. ऐसे में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना बेहद निंदनीय है. धरना-प्रदर्शन के उपरांत हजारीबाग उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.








