पटना- बिहार में महिलाओं के प्रति बढ़ती आपराधिक घटनाओं से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बिहार में लोग फिलहाल सेफ फील नहीं कर रहे हैं. चिराग पासवान ने यहां तक कह दिया है कि उन्हें इस सरकार का हिस्सा होने में शर्मिंदगी महसूस हो रही है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। बिहार के अलग-अलग जिलों से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अपराधियों ने महिला सुरक्षा के दावों को पोल खोल दी है और इन तस्वीरों से राज्य की छवि को भी झटका लगा है।
राज्य में एक के बाद एक हो रही घटनाओं से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भड़क गए हैं। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) राज्य की एनडीए सरकार की सहयोगी है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लेकिन बिहार में अपराध की घटनाओं से दुखी चिराग पासवान ने कहा है कि उन्हें इस सरकार का सहयोगी होने पर शर्म आती है। एलजेपी (आर) सुप्रीमो चिराग पासवान ने यह भी कहा कि आज राज्य में कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।
इन तमाम मुद्दों पर सवाल के बाद जब चिराग से पूछा गया कि बिहार के मौजूदा हाल पर आप क्या कोई बड़ा फैसला लेंगे? चिराग ने इस सवाल के जवाब में कहा, “यह सच है कि आज की तारीख में बिहार में कोई सेफ फील नहीं महसूस कर पा रहा है.
ये चिंता कोई छोटी चिंता नहीं है, मैं भी इस सरकार में सहयोगी हूं और इस सवाल से नहीं भाग सकता हूं. मैं खुद शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं. अभी जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, उसे कतई हल्के में नहीं ले सकते हैं.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चिराग पासवान ने आगे कहा, ‘मैं आक्रोशित हूं, स्वाभाविक है. राष्ट्रीय स्तर पर मेरे बिहार की छवि कैसी जा रही है. हमारी बेटियों के मन में डर और असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया होगा.
कोई बच्ची मुझे बता दीजिए जो शाम को घर से निकले से पहले नहीं सोचती होगी. मैं जिस सरकार का हिस्सा हूं, मेरी वो सरकार अगर सुरक्षा की भावना ना दे, ये तो मैं स्वीकार नहीं करूंगा.”
बता दें बिहार में पिछले 10 दिनों में जमुई, समस्तीपुर, बांका और सीवान से लड़की के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लड़के लड़की से बदसलूकी करते नजर आए थे.
सड़क पर लड़की के साथ बेहद शर्मनाक हरकत करते नजर आये थे. ऐसे कई वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था. बाद में पुलिस ने इस कांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया.
जमुई मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया. इसके बाद राजद और कांग्रेस के नेताओं ने बिहार सरकार को घेरा था और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल किए थे.
इन घटनाओं पर चिराग पासवान ने नाराजगी जताई है और राज्य में जल्द से जल्द महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने की मांग कर रहे हैं.








