डेस्क- देश में सोमवार से बैंकों की हड़ताल शुरू होने जा रही है. यह तीन दिवसीय हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा बुलाई गई है. इसके चलते 28 से 30 अक्टूबर तक तमाम बैंक सर्विस प्रभावित रहेंगी.
बैंक यूनियनों की 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का बड़ा असर देखने को मिल सकता है. पांच दिन का वर्किंग वीक किए जाने की डिमांड के साथ ही अन्य मांगों में पेंशन संशोधन भी शामिल है.
शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के बाद तीन दिनों के लिए बैंक प्रभावित होने से सामने आने वाली परेशानी के कारण है रविवार 27 सितंबर को सरकारी बैंक ब्रांच ओपन रखी गईं, ताकि ग्राहक अपने जरूरी कामों को निपटा सकें और तीन दिन की हड़ताल का ज्यादा असर उनपर न हो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस तीन दिन की हड़ताल को लेकर सरकारी बैंकों की ओर से लगातार अपने ग्राहकों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर अलर्ट किया गया है. हालांकि कई जरूरी बैंकिंग काम बिना ब्रांच जाए आसानी से निपटाए जा सकते हैं, क्योंकि डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग, ATM सेवाएं चालू रह सकती हैं.








