जमुई- जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो और आरोपियों को धड़ दबोचा है। इसी के साथ ही अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ और छोटू के रूप में हुई है।
बता दें कि बिहार के जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित मड़वा पहाड़ पर बीते दिनों एक नाबालिग छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की थी। मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। लड़की अपने एक साथी के साथ मड़वा पहाड़ घूमने स्कूटी से गई हुई थी।
वहां से घर लौटने के दौरान यह घटना हुई। सोशल मीडिया पर छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक-एक कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, बाकि दो आरोपी फरार चल रहे थे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इन दोनों को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। जमुई के एसपी विश्वजीत दयाल ने इस बात की जानकारी दी है। बताया कि पूरे मामले की छानबीन जारी है।
तमाम आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले ही मुख्य आरोपी नंदन यादव, हरेराम यादव और मिथुन को गिरफ्तार किया गया था, साथ ही दो नाबालिग को पुलिस निरुद्ध कर चुकी है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








