रांची- झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एकाउंट X पर पोस्ट किया. जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और दुमका विधायक पूर्व मंत्री बसंत सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
हालांकि सोरेन परिवार या झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पदाधिकारी द्वारा बसंत सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है.
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘दुमका के माननीय विधायक श्री बसंत सोरेन जी के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मां दुर्गा से प्रार्थना है कि वे उन्हें शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ करें और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करें. वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों, यही मंगलकामना है.
रूपी सोरेन के लंबे दिनों तक बीमार रहने, फिर उनका निधन और अब उनके श्राद्धकर्म तक में बसंत सोरेन की अनुपस्थिति रही. इसके बाद नेमरा, दुमका और रांची में बसंत सोरेन की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा आम है.
हालांकि सोरेन परिवार या झामुमो की ओर से बसंत सोरेन के स्वास्थ्य की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. लेकिन पार्टी सूत्रों की माने तो बसंत सोरेन का इलाज सिंगापुर में चल रहा है और वह लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








