डेस्क- बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी की घटना की खबर सामने आ रही है. इस घटना में राहत की बात ये है कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें गोली लगने से कोई चोट नहीं आई है।
हालांकि, गोलीबारी के दौरान उनके ड्राइवर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग की।
घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जुहू पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब आरोपियों की पहचान करने और गोलीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
फिलहाल ड्राइवर की चोटों की गंभीरता और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की परिस्थितियों के बारे में अधिक स्पष्टता मिल सकेगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








