डेस्क- महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के स्यावन गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कक्षा आठवीं के 12 वर्षीय छात्र मानवेंद्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के मुताबिक, यह मामला महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के स्यावन गांव से सामने आया है. बताया गया कि श्याम सिंह का इकलौता पुत्र मानवेंद्र (12) कक्षा आठवीं का छात्र था.
शनिवार को परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए हुए थे और घर पर कोई नहीं था. इसी दौरान मानवेंद्र घर के बाहर साइकिल चला रहा था, तभी उसकी साइकिल दरवाजे पर खड़ी बाइक से टकरा गई. इस टक्कर से बाइक का मडगार्ड टूट गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिजनों और चचेरे भाई के अनुसार, इसी छोटी सी बात को लेकर कक्षा आठवीं में पढ़ने वाला मानवेंद्र गहरे मानसिक तनाव में आ गया. उसे अंदेशा हुआ कि घर लौटने पर परिवार के लोग उसे डांटेंगे. इसी डर और डिप्रेशन के चलते उसने कमरे में जाकर खूंटी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
बताया गया कि शाम को जब माता-पिता और परिवार के लोग खेत से घर लौटे, तो उन्होंने कमरे में मानवेंद्र का शव फंदे पर लटका हुआ देखा. घर में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया. रविवार समय एक बजे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अजनर थाना पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में परिजनों द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.








