बक्सर- बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाने में तैनात दारोगा नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि एक मामले में पैरवी करने के एवज में दारोगा लगातार पीड़ित पक्ष से रिश्वत की मांग कर रहा था.
कथित तौर पर रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की.
निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुर थाने में दर्ज एक मामले में पैरवी करने के नाम पर दारोगा नीरज कुमार द्वारा कथित तौर पर पीड़ित पक्ष से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. आरोप है कि यह मांग लगातार की जा रही थी. इससे परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी विभाग का दरवाजा खटखटाया.
जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ब्रह्मपुर में नेशनल हाईवे के पास स्थित एक निजी होटल में आरोपी दारोगा से पूछताछ कर रही है. टीम उससे रिश्वत से जुड़े आरोपों और शिकायत के संबंध में जानकारी जुटा रही है.








