मोतिहारी- बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में हथियारबंद बदमाशों ने भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घर के सदस्यों को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये का गहना लूटकर फरार हो गये। घटना नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर स्थित एकौना मानसपुरी सिंह द्वार के पास की है।
घटना गुरुवार शाम की है। बताया जा रहा है कि अनिल गुप्ता के घर में घुसे बदमाशों ने करीब 50 लाख रुपये के आभूषण और नकदी लूट लिए। वारदात के दौरान घर में मौजूद महिला और उसके बेटे को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, पांच से छह हथियारबंद बदमाश अनिल गुप्ता के घर में घुसे। अनिल गुप्ता पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं। बदमाशों ने हथियार दिखाकर घर में मौजूद महिला और उसके पुत्र को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद घर में रखे आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लूटपाट के दौरान बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और उसमें लगा सिम कार्ड भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








