यूपी- अम्बेडकरनगर में IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरूवा गांव में बीती रात बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या के बाद लूटपाट की. वह घर में अकेली रहती थीं.
घटना की जानकारी उस समय हुई, जब महिला की देखभाल करने वाली नौकरानी घर पहुंची. अंदर महिला को मृत देखकर उसने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आशुतोष मिश्रा वर्तमान में लखनऊ पुलिस मुख्यालय में SP के पद पर तैनात हैं और 2016 बैच के IPS अधिकारी हैं. पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के शरीर पर कोई जाहिर चोट नहीं मिली है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
हालांकि, उनके मुंह से खून निकलने की बात सामने आई है. इसी वजह से मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई आपराधिक घटना हुई.
जांच के दौरान एक और बात सामने आई. महिला के रोजाना पहनने वाले जेवर घर से गायब मिले. पुलिस अब घर में आने-जाने वाले लोगों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है. IPS आशुतोष मिश्रा की ओर से मालीपुर थाने में लूटपाट को लेकर तहरीर दी गई है.
फिलहाल पुलिस ने मौत की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है.सबसे अहम पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगी. रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बुजुर्ग महिला की मौत किसी बीमारी या हार्ट अटैक से हुई या फिर मामला हत्या से जुड़ा है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घर में मौजूद सामान, गायब जेवर और महिला की मौत की परिस्थितियों को जोड़कर पूरी घटना की कड़ी समझने की कोशिश की जा रही है.








