रांची- जेपीएससी-जेएसएससी की मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है.
आंदोलनरत छात्रों को 17 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है. छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है.
गौरतलब है कि आज एसडीएम कुमार रजत और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार आंदोलन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे थे. अधिकारियों ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत भी की. इस दौरान छात्रों की मांगों और आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. अधिकारियों ने छात्रों को सरकार की ओर से बातचीत के प्रस्ताव की जानकारी दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशासन की ओर से छात्रों को बताया गया कि 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है. साथ ही छात्रों को अपने विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है. प्रशासन की कोशिश है कि बातचीत के जरिए छात्रों की मांगों को समझते हुए समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके.
एसडीएम कुमार रजत ने कहा कि प्रशासन छात्रों के साथ संवाद के लिए तैयार है. बातचीत के माध्यम से ही सभी पक्षों के बीच सहमति बनाने और समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है. छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है.
दरअसल, जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी आंदोलन के दौरान छात्र अपनी मांगों को लेकर सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं. छात्रों की ओर से मामले में पारदर्शिता और जांच सहित कई मांगें उठाई जा रही हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








