रांची- भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज रांची में शहीद चौक के पास कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका. इस दरम्यान भाजयुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी भी की.
भारतीय जनता युवा मोर्चा का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस,15 अगस्त के दिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी के द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अपमान किया गया है.
जिसके विरोध और आक्रोश में आज रांची के शहीद चौक के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)की ओर से राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता पूरे देश को मूर्ख समझने की रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त के एक कार्यक्रम के दौरान जब ‘वंदे मातरम्’ का गायन होना था, उस समय कांग्रेस नेताओं की ओर से इसका विरोध किया गया.
भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा महत्वपूर्ण गीत है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इसका अपमान कर देशवासियों की भावना को ठेस पहुंचाई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन की परंपरा शुरू की है. यह एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं ने खासकर राहुल गांधी ने राष्ट्र ध्वज का अपमान किया है उसे भाजयुमो के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे.








