पटना- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के बाढ़ अनुमंडल से एक सनसनीखेज हत्या की खबर आई है.सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक युवक को झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई.
घटना सालिमपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की है. मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी करीब 26 वर्षीय वीरू कुमार के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि वीरू को झंडा फहराने के बहाने घर से बुलाया गया और बाद में गोली मार दी गई.
परिजनों के अनुसार, मझौली पंचायत के वर्तमान मुखिया जुल्मी मुखिया के भगिना सोनू कुमार ने वीरू के घर पहुंचकर उसे झंडा फहराने के लिए बुलाया था. वीरू ने कहा कि वह स्नान-ध्यान करने के बाद आएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद जुल्मी मुखिया के दो अन्य भगिने अजीत कुमार और प्रिंस कुमार, जो शाहपुर में ही रहते हैं, वीरू को बुलाने उसके घर पहुंचे और अपने साथ लेकर चले गए.
कुछ ही देर बाद ग्रामीणों ने वीरू के परिजनों को सूचना दी कि उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शव सड़क पर पड़ा है. सूचना मिलते ही सालिमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. वहीं, परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








