पटना- पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हीरामनपुर गांव में एक ही परिवार के सगे-संबंधियों के बीच संपत्ति को लेकर चले आ रहे विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई. विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 4 लोगों को गोली मार दी.
मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में पिता और तीन बेटे शामिल है. सभी को इलाज के लिए NMCH भेजा गया है. दिवाली से पहले इस तरह के खूनी खेल से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जांच शुरु की. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए पटना NMCH पहुंचाया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि लंबे समय से सगे-संबंधियों के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है. उसी विवाद को लेकर इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है.
महिला ने बताया कि दिवाली को लेकर परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर खुशियों की तैयारी घर की सजावट कर रहे थे तभी घटना को अंजाम दिया गया. अचानक ही एक पक्ष घर पर गाली गलौज करते हुए आ घुसा.
दिवाली को लेकर घर की सजावट कर रहे परिवार के लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी, उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पथराव भी किया जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बाद में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








