पटना- भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह गुरुवार को पटना स्थित लोक सेवक आवास पहुंचीं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मुख्यमंत्री और अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। सीएम से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह मोकामा विधायक अनंत सिंह से भी मिलने पहुंचीं।
यहां दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। अनंत सिंह ने अक्षरा सिंह को आशीर्वाद भी दिया। इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा, ”अनंत सिंह जी से भी आत्मीय मुलाकात हुई, वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बाहुबली विधायक अनंत सिंह से अक्षरा सिंह की इन मुलाकातों के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








