कटिहार- बिहार के कटिहार में एक फर्जी पुलिसकर्मी का खुलासा हुआ है. इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि वह खुद को विशेष सशस्त्र पुलिस जवानों के वाहन का चालक बताकर पुलिस लाइन परिसर में रह रहा था. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सहायक थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ यह मामला है. पुलिस के वरीय अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं.
कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने पूरी घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दीपक कुमार करीब 15 दिनों से फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पुलिस लाइन में रह रहा था. पूरे मामले की जांच के लिए सदर एसडीपीओ विशाल आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सबसे गंभीर सवाल यह है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति पुलिस विभाग के इतने संवेदनशील परिसर में लगातार 15 दिनों तक कैसे रहा? पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की आवाजाही, वाहनों की व्यवस्था और विभागीय गतिविधियां संचालित होती हैं. ऐसे में बिना समुचित सत्यापन के किसी व्यक्ति का इतने दिनों तक परिसर में रहना सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है.








