दरभंगा- बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. जहां अपराधियों ने ASI रणधीर कुमार को गोली मार दी. घायल ASI को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है.
मिली जानकारी अनुसार, उजान गांव में गुरुवार को पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया. हमले के वक्त ASI रणधीर कुमार पुलिस वाहन में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे.
तभी बगीचे में छिपे किसी बदमाश ने उन पर गोली चला दी. गोली उनके बाएं पैर में लगी और आर-पार निकल गई. अचानक हुई इस घटना से पुलिस टीम में अफरा-तफरी मच गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पैट्रोलिंग टीम में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल ASI को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इलाके में छापेमारी और तलाशी अभियान में जुट गई.
बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जांच कर रही है. रणधीर कुमार पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








