रांची- झारखंड के खूंटी जिले में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों बहनों को घुमाने और घर छोड़ने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गए थे. इस दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया और बच्चियों को अलग-अलग सुनसान स्थानों पर ले गए.
घटना में दो सगी बहनें यौन हिंसा की शिकार हुईं, जबकि साथ मौजूद तीसरी नाबालिग बच्ची किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच निकली. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक अन्य आरोपी अब भी फरार है.
प्राथमिकी के मुताबिक पीड़ित बच्चियों की पहचान करीब एक सप्ताह पहले एक युवक से हुई थी. सोमवार को आरोपी युवक तीन नाबालिग बच्चियों को घर छोड़ने और घुमाने का झांसा देकर स्कूटी और बाइक से मारंगहादा इलाके में ले गया. इनमें दो सगी बहनें मुरहू थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. जबकि तीसरी बच्ची सायको क्षेत्र की निवासी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
आरोप है कि रास्ते में युवक ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया. इसके बाद तीनों बच्चियों को अलग-अलग सुनसान स्थानों पर ले जाया गया. वहां दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. वहीं, तीसरी बच्ची के रोने और शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़कर वहां से फरार हो गए.








