पटना- भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख नेपाली मुद्रा के साथ पुलिस ने दो दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम अगरवा स्थित जियालाल चेक पोस्ट से दो व्यक्ति नेपाली और भारतीय करेंसी लेकर भारत में प्रवेश करने वाले हैं.
सूचना को गंभीरता से लेते हुए जितना थाना पुलिस टीम और एसएसबी टीम ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया. कार्रवाई के दौरान जियालाल चेक पोस्ट पर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पकड़ लिया गया. इसके बाद दोनों की तलाशी ली गई.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तलाशी के दौरान पहले आरोपी जिला पूर्वी चंपारण के शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज निवासी गजेंद्र गुप्ता के बेटे नरेश कुमार गुप्ता के बैग से 9,63,650 नेपाली रुपये और 71,410 भारतीय रुपये बरामद किए गए.
वहीं दूसरे आरोपी नेपाल के बारा जिले के कलैया थाना क्षेत्र के गालोंपटी निवासी रामदेव राम के बेटे जयलाल राम के पास से 1,10,000 नेपाली करेंसी बरामद हुई. इस तरह कुल 10,73,650 नेपाली रुपये और 71,410 भारतीय रुपये जब्त किए गए हैं.
पुलिस ने तत्काल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में करेंसी सीमा पार लाने के पीछे हवाला कारोबार या तस्करी का एंगल हो सकता है. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








