लोहरदगा- लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भंडरा से बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया. यहां पति पर अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी पूजा देवी (31 वर्ष) और कथित प्रेमी रोहित कुमार (32 वर्ष) की टांगी से हत्या करने का आरोप लगा है.
इतनी बेरहमी से हत्या की गयी कि घटना में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि युवक के चेहरे पर भी टांगी से वार किए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति सोनू लहरी (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक रोहित, पिता भूषण साव, बिहार पटना का निवासी बताया जा रहा है.
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच कथित अवैध संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था और पत्नी द्वारा पति के साथ नहीं रहने की बात भी सामने आई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया जा रहा है कि रविवार की रात सोनू लहरी अपने दोनों बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी पूजा देवी दूसरे कमरे में रोहित कुमार के साथ मौजूद थी.
इसी दौरान कथित तौर पर दोनों को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने गुस्से में आकर टांगी से हमला कर दिया. इस घटना में दोनों की मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, एसआई रविकांत कुमार, एसआई रामदेव राय और एएसआई शाकिर अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस ने आरोपी सोनू लहरी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, दोनों मृतकों के शवों को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.








