बेगूसराय- छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दिन बदमाशों ने भाई-बहन को गोली मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. वारदात के समय दोनों खेत में आलू रोप रहे थे.
बताया जा रहा है कि भाई से कान पकड़कर बदमाशों ने माफी भी मंगवाई। युवक ने बदमाशों के सामने उठक-बैठक भी की और बार-बार खुद को बेगुनाह बताते हुए छोड़ देने की गुहार लगाता रहा।
घायलों की पहचान छोटी मरांची खुर्द निवासी अनिल महतो के बेटे 18 वर्षीय मोनू कुमार और बेटी 23 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में मोनू के पेट में गोली लगी है, जबकि उसकी बहन आरती की छाती में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
परिवार की ओर से घटना के पीछे पुरानी रंजिश और गोतिया विवाद को वजह बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से आपसी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बदमाश मोनू पर दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगा रहे थे।
हालांकि, मोनू ने इस विवाद में शामिल होने से इनकार किया था। उसने साफ कहा था कि उसका किसी भी पक्ष के झगड़े से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद उसे निशाना बनाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद बछवाड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।








