यूपी- कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के चारों जोन, पुलिस लाइन, यातायात शाखा और कार्यालयों में तैनात कुल 161 पुलिसकर्मी पिछले कई हफ्तों और महीनों से बिना सूचना के ‘गायब’ हैं. इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर वापसी के लिए विभाग द्वारा दो-दो बार उनके गृह जनपदों में पत्र भेजे गए, लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं आया.
इन पुलिसकर्मियों ने छुट्टियों के लिए आवेदन तो किया था, लेकिन निर्धारित समय पर वापस नहीं लौटे. विभाग की कई बार की कोशिशों के बावजूद जब इनका कोई अता-पता नहीं मिला।
इनमें कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो सिर्फ कुछ दिनों से नहीं दिखे, जबकि कई तो तीन से छह महीने से गायब चल रहे हैं. अब इन्हें ‘डिसलोकेट’ श्रेणी में डालकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी है, और संबंधित कर्मचारियों की सेवा फाइलें खंगाली जा रही हैं. विभाग का कहना है कि यदि संबंधित पुलिसकर्मी अब भी ड्यूटी पर नहीं लौटते, तो उनकी सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.








