डेस्क- अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है. रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है. 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलने से रामनगरी जगमग-जगमग हो उठी.
दीपोत्सव के भव्य आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला की आरती की और शोभायात्रा का स्वागत किया.
इस अवसर पर रामकथा पार्क में त्रेतायुग की झलक प्रस्तुत की गई. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम का स्वागत किया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसके बाद प्रतीकात्मक राज्याभिषेक और आरती का आयोजन हुआ. पूरे कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे.
दीपोत्सव के मुख्य आकर्षणों में भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी का दृश्य शामिल रहा. शनिवार शाम सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों के साथ भगवान राम पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से पहुंचे.
रामकथा पार्क के नजदीक बने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पारंपरिक स्वागत ने श्रद्धालुओं को रामायण काल की याद दिलाई और पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई. इससे समारोह की भव्यता और बढ़ गई.








