डेस्क- केंद्र सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने योजना के तहत भर्ती हुए पहले बैच के अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का फैसला किया है. गौरतलब है कि इस बैच के जवानों का चार साल का निर्धारित कार्यकाल 21 नवंबर को पूरा होने वाला था.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने बताया कि अतिरिक्त दो साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर भी दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए उनकी अपनी सहमति और सेना के मूल्यांकन को आधार बनाया जाएगा.
मौजूदा व्यवस्था के तहत चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर 25 प्रतिशत अग्निवीरों को ही नियमित कैडर में शामिल किया जाता था. वहीं, बाकी 75 प्रतिशत को सेवा निधि पैकेज के साथ सेना से विदा होना पड़ता था. नई व्यवस्था में इन अग्निवीरों को दो साल तक सेना में अतिरिक्त सेवा देने का अवसर मिलेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
केंद्र सरकार का मानना है कि अग्निपथ योजना में यह बदलाव सेना की जरूरतों और युवाओं के भविष्य, दोनों को ध्यान में रखकर किया गया है.
सेवा अवधि दो साल बढ़ाने से सेना को पहले से प्रशिक्षित और अनुभवी जवानों की सेवाएं लंबे समय तक मिल सकेंगी. इससे सैन्य बलों में अनुभव और कौशल को बनाए रखने में मदद मिलेगी.
वहीं, अग्निवीरों को भी चार साल के बजाय छह साल तक सेना में काम करने, वेतन पाने और अपने अनुभव को मजबूत करने का अवसर मिलेगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सरकार की इस पहल का उद्देश्य सेना की परिचालन क्षमता को मजबूत करने के साथ युवाओं को नियमित सैनिक बनने के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराना है.








