किशनगंज- बिहार के किशनगंज में बड़ा हादसा हो गया है जहां घर की लिपाई के लिए मिट्टी लाने गई तीन बच्चियों की मौत हो गई. बच्चियों के ऊपर मिट्टी का मलबा गिर गया जिसके नीचे दोनों दब गई. इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है.
मामला किशनगंज के दिघलबैंक के हरुवाडांगा स्थित सुलतानगंज में वार्ड संख्या 10 का है. तीन चचेरी बहने मिट्टी खोदने के लिए गई हुई थीं. इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला नीचे धंस गया. अंदर मिट्टी निकाल रहीं तीनों चचेरी बहनें दब गईं.
बाहर खड़े लोगों ने देखा तो काफी शोर मचाया, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन काफी समय बीत जाने के चलते उनकी मौत हो चुकी थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मृत बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की दो पुत्रियों नगमा प्रवीण (10 वर्ष) और निशा प्रवीण (9 वर्ष) और फरियाद आलम की पुत्री रूबी खातून (8 वर्ष) के रूप में हुई है.
गांव वालों ने बताया कि जमदेश आलम और फरियाद आलम दोनों सगे भाई हैं. ऐसे में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








