पलामू- जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बबीता कुमारी नामक महिला पुलिस जवान की मौत हो गई. बबीता कुमारी JTET परीक्षा की ड्यूटी पर जा रही थीं.
इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना में बबीता कुमारी के सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी.
मिली जानकारी अनुसार, बबीता कुमारी पलामू के छतरपुर महिला थाना में तैनात थीं. JTET परीक्षा के लिए उनकी ड्यूटी पलामू के सतबरवा इलाके में लगाई गई थी. रविवार की सुबह वह परीक्षा केंद्र जा रही थीं, तभी छतरपुर थाना क्षेत्र में ही अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बबीता कुमारी पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली थीं और पिछले कई दिनों से छतरपुर महिला थाना में तैनात थीं. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जवान और परिजन मौके पर पहुंच गए.
परिजन अज्ञात वाहन को पकड़ने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. उन्होंने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस मेन्स एसोसिएशन के सुशील सिन्हा और जयप्रकाश पुरी ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








