डेस्क- INDIA ब्लॉक के नेता रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं. नेताओं का भाषण शुरू हो चूका है. बीजेपी पर ताबड़तोड़ आरोप लगाए जा रहे हैं. इस बीच ममता बनर्जी ने भी बीजेपी और चुनाव आयोग पर तंज कसा है.
ममता बोलीं- हम छोड़ेंगे नहीं, जिदंगी देंगे, हम लड़ेंगे। हमारा बंगाल लूट लिया गया। हम लोकतंत्र बचाएंगे। लोकतंत्र लूटा गया, अधिकार लूटा गया, इलेक्शन काउंटिंग लूटी गई। आप सिर्फ वोट नहीं, पूरी काउंटिंग वैनिश की है। हम हारे नहीं, हमको हराया गया है।
ममता ने ये भी कहा कि आपने नौकरी लूटी, जिंदगी लूटी, मां-बहनों का सम्मान लूटा। ज्ञानेश कुमार जी वैनिश वैनिश… यस पापा, लूट लिया, यस पापा, तुम्हारे पीछे कौन है, बीजेपी पापा, किसानों का रिस्पेक्ट चोरी, बीजेपी पापा…। भाजपा का साथ, सबका सत्यनाश।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम हारे नहीं हमें हराया गया. बंगाल में हमको हराया गया. उन्होंने ईवीएम लूटा, वोट लूटा, संविधान लूटा.’
ममता बनर्जी ने कहा, ‘मैं ये कहना चाहती हूं कि हम छोड़ेंगे नहीं, हम लड़ेंगे. हम लोकतंत्र का बचाएंगे. बंगाल एसआईआर की पीड़ित है. ज्ञानेश कुमार ने मतगणना भी हाईजैक किया.








