पटना- बिहार में महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारी तेज है. घाटों की साफ-सफाई, बिजली, पानी सुरक्षा पर पूरी निगरानी रखी जा रही है. इस बीच 20 छठ घाटों को डेंजर जोन घोषित किया गया है. इनमें दानापुर के 10 और मनेर के 10 घाट शामिल हैं.
प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गहरे और संवेदनशील घाटों को चिह्नित करने, वहां बैरिकेडिंग कराने और खतरनाक स्थानों पर लाल झंडे लगाने का निर्देश दिया गया है.
इन संवेदनशील घाटों पर गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके. गहरे पानी की तरफ जाने वाले रास्तों को पूरी तरह से ब्लॉक किया जाएगा.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खतरनाक घोषित किए गए घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे. अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इन स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है. इन जगहों पर विशेष चौकसी बरती जाएगी, ताकि महापर्व छठ पूजा के दौरान कोई हादसा न हो.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








