रांची- कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान सामने आया है. झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि गलत को सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह कोई भी हो.
उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है, चाहे वो सत्ता पक्ष के हो या विपक्ष के. इसलिए राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप चलते रहते हैं चलते रहेंगे. अभी और भी षड्यंत्र लगेंगे, लेकिन उन सभी षड्यंत्रों का हम लोग बहुत ही अच्छे तरीके से जवाब देंगे.
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से विपक्ष अपनी गंदी सोच और षडयंत्र का शिकार हो चुका है, इसका असर अब बाहर भी दिखाई देता है. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि आरोप लगने से कुछ भी नहीं होता, जांच के बाद पता चलता है कि इसमें कौन दोषी है?
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर लिखी गई पुस्तक Belonging: A Journey of Love (2026) की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सोनिया गांधी जी का जो इतिहास है, उसमें से कुछ चीजें उनकी किताब में है, कुछ चीजें उनकी जुबान पर है और कुछ चीजें उनके चेहरे पर है.
उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि हर शख्स अपने आप में अलग होता है, उनमें सोनिया गांधी जी एक अपने आप में अलग छवि की महिला है साबित हुई हैं, जिस तरीके से अपना देश को छोड़कर इस देश में आकर इस देश के लोगों के साथ उनका जो संबंध नाता हृदयरूपी स्नेह है, वह किसी से छुपा नहीं है.
गौरतलब है कि सोनिया गांधी की हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित आत्मकथा है, जिसमें उनके बचपन, इटली से भारत आने, राजीव गांधी से मुलाकात, इंदिरा गांधी के साथ रिश्ते और कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने तक का सफर शामिल है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








