डेस्क- कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने किताब में वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है.
पार्टी नेताओं ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए किताब के कुछ पन्ने फाड़ दिए और प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स से विवादित अंश हटाने की मांग की.
शिवसेना नेताओं शाइना एनसी, संजय निरुपम और आनंद दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी की किताब का विरोध किया. पार्टी नेताओं का आरोप है कि किताब में वीर सावरकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नेताओं ने पेज नंबर 201 और 443 पर दर्ज अंशों को हटाने की मांग की. विरोध के दौरान किताब के पन्ने फाड़कर इसे सांकेतिक प्रदर्शन बताया गया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना नेता आनंद दुबे ने सावरकर के खिलाफ कथित टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने सम्मानित व्यक्तित्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी.
दुबे ने कहा, “इस किताब के अंदर हमारे महान व्यक्तित्व के खिलाफ जहर भरा हुआ है. हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते. सावरकर का मतलब तेजस्विता, तपस्या और त्याग है। वह हमारे पूजनीय व्यक्तित्व हैं.”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने आगे कहा कि सावरकर ने अंडमान की सेल्युलर जेल में 11 साल तक कठोर यातनाएं झेलीं. उनके मुताबिक, सावरकर को 50 साल की सजा सुनाई गई थी और उन्होंने अपने जीवन में असाधारण कठिनाइयों का सामना किया.
शिवसेना नेता आनंद दुबे ने सावरकर को ‘माफीवीर’ कहे जाने पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कहने वाले लोग क्या कभी सावरकर की यातनाओं और संघर्षों के बारे में सोचते हैं?
आनंद दुबे ने आरोप लगाया कि सावरकर ने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके बलिदान की भरपाई कोई नहीं कर सकता.
सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को 10 नवंबर को लॉन्च किया गया था. जैसे जैसे किताब लोगों तक पहुंच रही है वैसे वैसे विवाद गहराता जा रहा है. इसके पहले भी कई बातों को लेकर बीजेपी सोनिया गांधी और कांग्रेस पर हमला करती नजर आई है.








