सिवान- बिहार में आज ताबड़तोड़ तबादले हुए हैं. विवादों में घिरे सिवान एसपी का भी तबादला कर दिया गया है. जिसे लेकर तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है.
तेजस्वी ने कहा- पुलिस कप्तान का तबादला कर दिया गया है, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है? वहां के जिलाधिकारी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई . यह भी हम जानते हैं कि छात्रों के आंदोलन को लगातार बिहार में कुचलने का काम किया जा रहा है. लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. ऐसे में हमलोग कल राजभवन मार्च करने जा रहे हैं. सभी लोगों से अपील है कि साथ आएं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे तेजस्वी ने कहा कि जिस तरह से सिवान में एके-47 से छात्रों पर फायरिंग की गई है, वह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कल हमलोग राजभवन (लोकभवन) मार्च कर रहे हैं. आरजेडी नेता ने कहा कि यह मार्च ओपन है. कोई भी युवा, कोई भी छात्र इस मार्च में शामिल हो सकते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास गृह मंत्रालय भी है. ऐसे में बिना उनके आदेश से कोई गोली नहीं चला सकता है.
उन्होंने कहा कि एके-47 किस तरह से छात्र आंदोलन में लेकर सिपाही पहुंचा था और किस तरह से गोलियां चलाई गई, कितनी गोलियां बरामद हुई? इन सब चीजों की भी जांच होनी चाहिए. हम लोगों ने न्यायिक जांच की मांग की थी लेकिन मांग नहीं मानी गई है.
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर किसने छात्रों पर एक-47 चलाने की अनुमति दी थी? उन्होंने कहा कि सिर्फ तबादला कर देने से कुछ नहीं होगा. बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? सिर्फ एक सिपाही का निलंबन करके सरकार क्या दिखाना चाह रही है, हम इसे मानने वाले नहीं हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








