रांची- JSSC CGL परीक्षा रद्द हो चुकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को JSSC CGL की नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया था. इसके अगले ही दिन मंगलवार को चयनित 1975 कर्मियों को प्रोजेक्ट भवन में घुसने से रोक दिया गया.
लिहाजा भारी बारिश के बीच सभी प्रभावित कर्मचारी सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करने लगे.प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हमें काम पर नहीं आने का कोई लिखित नोटिस नहीं मिला है फिर भी पुलिसकर्मी हमें अंदर जाने से रोक रहे हैं.
बता दें JSSC CGL 2023 की इस नियुक्ति में कुल 1975 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था. सीएम के एक आदेश के बाद सभी की नौकरी समाप्त कर दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कर्मचारियों की मांग है कि सरकार जल्द स्पष्ट जवाब दे और बिना नोटिस नौकरी से हटाने के फैसले पर पुनर्विचार करे. इस पूरे मामले को लेकर सचिवालय परिसर में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.








