डेस्क- वाराणसी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां मैगी को लेकर युवकों का उत्पात देखने को मिला है. बताया गया कि देर रात मैगी खाने के लिए युवाओं का एक झुंड रेस्टोरेंट पर पहुंचा, लेकिन वहां पर रात होने की वजह से उन्हें मैगी नहीं मिल पाई.
इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए रेस्टोरेंट के पास खड़ी गाड़ी को आग लगा दी, पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए 20 लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत भोजूबीर क्षेत्र में देर रात्रि युवाओं का एक समूह मैगी खाने के लिए पहुंचता है. रात होने की वजह से रेस्टोरेंट में यह सुविधा नहीं मिल पाती है जिसके बाद रेस्टोरेंट पर मौजूद लोगो से वह गाली गलौज और मारपीट करने लगते हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बताया गया है कि मैगी हीं मिलने पर इन युवकों का गुस्सा यहां ही नहीं थमा, बेखौफ युवकों ने मौके पर खड़ी एक चार पहिया कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया है.
युवकों के तांडव का सीसीटीवी फुटेज भी जमकर वायरल हो रहा है. इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि इस मामले में 8 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में आरोपिोयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








