पटना- बिहार में बढ़ते अपराध और छात्रों की समस्याओं को लेकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पप्पू यादव ने पटना में एक दिवसीय भूख हड़ताल का एलान किया है.
हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतक ठेकेदार नरेश राय के परिजनों से मिलने सांसद पप्पू यादव उनके घर पहुंचे थे. वहां पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नरेश राय की हत्या को लेकर सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला.
ठेकेदार हत्याकांड पर आक्रोश व्यक्त करने के साथ ही पप्पू यादव ने घोषणा की कि वे रविवार, 16 अगस्त को पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है, अगर सरकार का रवैया नहीं बदला तो यह भूख हड़ताल अनिश्चितकालीन समय के लिए बदल दी जाएगी. पप्पू यादव ने मांगें पूरी नहीं होने पर बिहार को बंद करने की चेतावनी भी दी है.
छात्र आंदोलन और BPSC परीक्षा में परीक्षाओं की विसंगतियों और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ भी उन्होंने आवाज बुलंद करने का फैसला किया है.








