रांची- JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन आज 22वें दिन भी जारी है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हाथ में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा जुटे। देशभक्ति के गीतों से पूरा जयपाल सिंह मुंडा गुलजार नजर आया
आंदोलित छात्र संगठनों, खासकर JPSC-JSSC रिफार्म मंच के आह्वान पर शनिवार को होने वाले तिरंगा मार्च में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में युवा राज्य के अलग-अलग हिस्से से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. युवा अपनी मांगों के समर्थन में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लालपुर होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा मार्च निकाल रहे हैं.
बता दें 14वीं JPSC में हुई गड़बड़ी के खिलाफ जारी आंदोलन आज 22 वें दिन भी जारी है. इस बीच कई आंदोलनकारी आमरण अनशन के दौरान अस्पताल गए. विधानसभा मार्च के दौरान लाठी चार्ज में कई छात्र घायल हुए, लेकिन छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसे लेकर सरकार और छात्रों के बीच तीन बार वार्ता भी हुई, लेकिन छात्रों की मांग के अनुरूप नहीं रहा. छात्रों की मांग है कि परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच हो. साथ ही 14वीं JPSC को रद्द करने की मांग की, जिस पर अभी तक सरकार सहमत नहीं हुई है और छात्रों का आंदोलन अभी भी जारी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








