डेस्क- पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को हमले में लगी गंभीर चोटों से मौत हो गई।
CJP के मुताबिक, मफीक 13 अगस्त को अपने गांव करिसुंडा के सरकारी स्कूल में CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें पीटा।
CJP का कहना है कि हमलावरों ने उनसे माफी मांगते हुए वीडियो डिलीट करने को कहा। इनकार करने पर परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अब्दुल हफीज ने कहा कि स्थानीय बीजेपी नेताओं के जानलेवा हमले के डेढ़ दिन बाद शनिवार को उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 8 बजे कुछ लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें घेर लिया और बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की। हमलावरों ने फोन छीनकर स्कूल व जंतर-मंतर पर बनाए गए वीडियो जबरन डिलीट करवा दिए।
हाफिज ने कहा कि धारदार हथियारों से हमला किया गया। अस्पताल और थाने जाने पर भी हमलावरों ने घेराव किया और भविष्य में ऐसे वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी दी।
इधर, पुलिस ने कहा कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। बीजेपी ने कहा है कि अगर उनके कार्यकर्ता इसमें शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बंगाल की घटना पर दीपके ने नाराजगी जताई। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अब्दुल और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे। CJP की टीम पश्चिम बंगाल जाएगी।








