रांची- JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर इस वक्त झारखण्ड में छात्र आंदोलन कर रहे हैं.आंदोलन के बीच इस वक्त बड़ी खबर आ रही है. CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से ही गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसी उनसे कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी.
बता दें कि एल खियांग्ते अपने इस्तीफे के बाद से ही लगातार सीआईडी के रडार पर थे. खियांग्ते से 28 जुलाई से लगातार परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस दौरान परीक्षा के संचालन, प्रश्नपत्र एवं परीक्षा प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन और आयोग के स्तर पर लिए गए निर्णयों को लेकर CID ने सवाल किए थे. पूछताछ के दौरान सामने आई जानकारियों और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर अब एजेंसी ने उनकी गिरफ्तारी की है.
जांच के क्रम में CID की टीम ने इससे पहले खियांग्ते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास के अलावा JPSC कार्यालय में भी तलाशी ली थी. इस दौरान परीक्षा से संबंधित दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल सामग्री की जांच की गई.
JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में एल खियांग्ते की गिरफ्तारी के बाद अब कुल गिरफ्तारी की संख्या 20 हो गई है. इस बीच आयोग के तीन और सदस्यों ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अजीता भट्टाचार्य, अनीमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है. इन सदस्यों को भी कथित परीक्षा अनियमितताओं के संबंध में CID ने पूछताछ के लिए नोटिस दिया था.








