रांची- JPSC-JSSC के प्रदर्शनकारी छात्र आज तमाम बैरिकेडिंग को तोड़कर विधानसभा का घेराव करने में सफल हो गए. छात्र खेत के रास्ते विधानसभा तक पहुंच गए. इस दौरान पुलिसिया कार्रवाई के जवाब में छात्र राष्ट्रगान गाते नजर आये .
दरअसल, छात्रों को पीछे हटाने के लिए जैसे ही पुलिस ने लाठी उठाई, प्रदर्शनकारियों ने विरोध के बीच राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया. कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल का माहौल पूरी तरह बदल गया और पुलिस के सामने खड़े छात्र एकजुट होकर राष्ट्रगान गाते नजर आए.
छात्रों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं और किसी तरह का विवाद नहीं चाहते. प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस के सामने भीड़ को नियंत्रित करने की चुनौती बनी रही.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैरिकेडिंग के पास कई बार पुलिस और छात्रों के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बनी. हालांकि, छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार नारेबाजी करते रहे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








