पटना- राज ठाकरे की छठ पूजा को लेकर की गई सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया है। इस बीच प्रशांत किशोर ने राज ठाकरे पर तीखा प्रहार किया है। पीके ने कहा कि राज ठाकरे लंपट हैं, इनके जैसे लोगों को कोई नहीं पूछता है।
जब इन्हें कोई नहीं पूछता तो ये यूपी-बिहार वालों को गाली देने लग जाते हैं। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगर महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों के साथ कुछ गलत हुआ, तो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) ही सवाल करेंगे।
प्रशांत किशोर ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज ठाकरे जैसे लोगों को बेवजह महत्व नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज ठाकरे कहां खड़े हैं, यह उनको खुद नहीं पता है। कभी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हैं तो कभी उनकी शिकायत करने लग जाते हैं। कभी इधर होते हैं, कभी उधर चले जाते हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पीके ने कहा, “राज ठाकरे को जब 6 महीना कोई नहीं पूछता तो बिहारियों और यूपी के लोगों के खिलाफ बोल देते हैं। राज ठाकरे को कोई नहीं पूछ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा और एनडीए की सरकार है। अगर वहां हिंदी भाषियों के साथ कुछ गलत होगा, तो यूपी-बिहार के लोग भाजपा से ही सवाल पूछेंगे और जवाब मांगेंगे।”
बता दें कि राज ठाकरे ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के गीत और भोजपुरी गाने बजाने का विरोध किया। मनसे प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा छठ पूजा का मुद्दा का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में क्षेत्रीय और सास्कृतिक टकराव भड़काने की कोशिश कर रही है।
राज ठाकरे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि कुछ ऐसे वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जिसमें छठ पूजा के रीति रिवाज दिखाकर उन्हें सांस्कृतिक अतिक्रमण के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुंबई के कुछ स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने की कोशिश की गई, जिससे मनसे कार्यकर्ताओं ने तुरंत रुकवा दिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मनसे ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने स्वार्थ के लिए उत्तर भारतीयों को मराठियों के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि महाराष्ट्र की सांस्कृति पहचान और विरासत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।








