रांची- आंदोलनकारी छात्रों के विधानसभा से लौटने के दौरान मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की आशंका को देखते हुए कांके रोड स्थित सीएम आवास के आसपास के सभी प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया गया है. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और वाहनों के आवागमन को दूसरे मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया है.
सीएम आवास की ओर जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है. पुलिसकर्मी लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था सीएम आवास से पहले ही शुरू कर दी गई है और आसपास के कई रास्तों पर भी पुलिस का पहरा है. एहतियात के तौर पर किसी भी वाहन को सीएम आवास की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है.
सीएम आवास के आसपास सड़क बंद किए जाने और ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने का असर आम लोगों पर भी पड़ रहा है. वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजे जाने के कारण कांके रोड के कई हिस्सों में लंबा जाम लग गया है. सड़क पर वाहनों की कतार दिखाई दे रही है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह व्यवस्था पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई है. आंदोलनकारी छात्रों के विधानसभा घेराव के बाद उनके वापस लौटने के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है








