रांची- राहुल गांधी ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर एक्स पर एक पोस्ट डाला. जिसमें उन्होंने कहा, छात्रों की समस्या का हल केवल बातचीत के माध्यम से ही निकाला जा सकता है. इसलिए, झारखंड सरकार को प्रदर्शनकारी छात्रों की जायज मांगों को संवेदनशीलता से सुनना चाहिए और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए.
बता दें कि झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़े और राज्य विधानसभा तक पहुंचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उनपर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.
कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में वे घायल हो गए. यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब प्रदर्शनकारी नए विधानसभा परिसर की ओर जाने वाले मार्ग पर जगन्नाथपुर मंदिर के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








