रांची- झारखंड में मद्य एवं उत्पाद विभाग झारखंड में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं. राज्य सरकार ने मद्य एवं उत्पाद विभाग झारखंड में बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए नई पोस्टिंग की अधिसूचना जारी कर दी है. इस फेरबदल में सहायक आयुक्त, अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार, गजेंद्र कुमार सिंह को संयुक्त आयुक्त उत्पाद, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है. वहीं उमाशंकर सिंह को बोकारो से स्थानांतरित कर सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची बनाया गया है. इसके अलावा, संजय कुमार मेहता को मुख्यालय से हटाकर बोकारो में सहायक आयुक्त उत्पाद की जिम्मेदारी दी गई है.
अरविंद कुजूर को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से रामगढ़ भेजा गया है. अरुण कुमार मिश्र को रांची से पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्थानांतरित किया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सुनील कुमार चौधरी को हजारीबाग में सहायक आयुक्त उत्पाद बनाया गया है. रामलीला रवानी को धनबाद से हटाकर दुमका में प्रभारी उपायुक्त उत्पाद बनाया गया है.
राकेश कुमार को प्रभारी उपायुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची बनाया गया है. मनोज कुमार को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद (मुख्यालय), रांची की जिम्मेदारी दी गई है. अजय कुमार गोंड को प्रभारी सहायक आयुक्त उत्पाद, धनबाद बनाया गया है, साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
जितेंद्र कुमार को साहेबगंज से पाकुड़ भेजा गया है. आशुतोष कुमार को पाकुड़ से मुख्यालय EIB में प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है. शैलेंद्र कुमार को सिमडेगा से कोडरमा भेजा गया है. शिव कुमार साहू को हजारीबाग से गिरिडीह में प्रभारी अधीक्षक बनाया गया है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विमला लकड़ा को रामगढ़ से देवघर भेजा गया है. क्षितिज विजय मिंज को गुमला से सरायकेला-खरसावां स्थानांतरित किया गया है. संजय कुमार श्रीवास्तव को देवघर से दुमका भेजा गया है. प्रेम प्रकाश उरांव को जमशेदपुर से चतरा में नई जिम्मेदारी मिली है.
रंजन तिवारी को लातेहार से चाईबासा भेजा गया है. संजीत कुमार देव को पलामू से गढ़वा स्थानांतरित किया गया है. प्रवीण कुमार राणा को साहेबगंज से गोड्डा भेजा गया है. इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और कार्यालयों में नई जिम्मेदारी दी गई है.








