पटना- पटना में 3 दिनों के अंदर दूसरी बार NIA ने रेड की है। बुधवार की सुबह जांच एजेंसी की टीम चित्रगुप्त नगर इलाके के साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट पहुंची। यहां दो फ्लैट 1206 और 609 पर टीम ने दबिश दी है।
यह दोनों फ्लैट संदीप नाम से लिया गया है। NIA की टीम में 8 लोग हैं। NIA सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फ्लैट में 20 लाख से अधिक कैश और 40 से 45 लाख के गोल्ड मिले हैं। STF की टीम बुलाई गई है।
बताया जाता है कि झारखंड की राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर हुए बम से हमले को लेकर यह रेड की जा रही है। RSS ऑफिस पर हुए हमले को लेकर दिल्ली से एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है। उसकी ही निशानदेही पर NIA की टीम पटना पहुंची है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
STF, बिहार पुलिस और NIA तीनों साईं कुसुम इन्फिनिटी में मौजूद हैं। STF को कैश और गोल्ड की रिकवरी के बाद बुलाया गया है। इससे पहले चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में 8 सितंबर को इसी साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में NIA ने छापेमारी की थी।
NIA की कार्रवाई के दौरान करीब 20 लाख रुपए नकद के साथ एक युवक को पकड़ा गया था। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई थी।
इसी कार्रवाई में NIA की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को पकड़ा था। सूत्रों की मानें तो साईं कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या- 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया था, जिसे NIA अपने साथ लेकर गई थी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बता दें 16 जून को रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई थी.
पुलिस के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे कार्यालय परिसर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन दोनों बोतलें बाउंड्री के बाहर ही गिर गईं। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया। कार्यालय को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।








