पलामू- रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुए मुकदमे और जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया.
पलामू समाहरणालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश सदर एसडीपीओ राजेश यादव के बीच बहस हो गई. जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.
दरअसल, विरोध प्रदर्शन के दौरान पलामू सांसद विष्णुदयाल राम का भाषण चल रहा था. इसी क्रम में सदर एसडीपीओ राजेश यादव कार्यालय जाने के लिए पहुंचे थे.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चूंकि समाहरणालय गेट बंद रखा गया था, इसलिए वह गेट खुलवाने लगे. इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी बहस हो गई. फिर सांसद दीपक प्रकाश के साथ भी उनकी बहस हुई. बाद में दूसरे रास्ते से एसडीपीओ अपने कार्यालय में गए.
भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि पूर्व घोषित सूचना के तहत जनतांत्रिक प्रदर्शन किया जा रहा था. जिस तरह रांची में छात्रों के साथ व्यवहार किया गया, वही व्यवहार पलामू में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा किया जा रहा है. लाठी और ताकत के बल पर पलामू के भाजपा कार्यकर्ताओं को नहीं दबा सकते हैं.
वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेएसएससी-जेपीएससी घोटाले को लेकर सीआईडी जांच पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा है कि बड़े अपराधियों को बचाने के लिए सीआईडी जांच हो रही है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
छोटे-छोटे अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है. सीआईडी हेमंत सोरेन सरकार को बचाने के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में सीआईडी शराब घोटाले की जांच कर रही है, उसका रिजल्ट सबके सामने है.
पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि जान बूझकर जनता और छात्रों के बीच भ्रम फैलाने के लिए सीआईडी जांच करवाई जा रही है. झारखंड में छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे, उन पर सख्त रवैया अपनाया गया और उन पर फर्जी मुकदमे किए गए.
उन्होंने कहा कि मामला इंटर-स्टेट हो जाने पर राज्य सरकार को स्वच्छ सीबीआई जांच के लिए दे देनी चाहिए थी. झारखंड की सरकार सीबीआई जांच से मना कर रही है.








