रामगढ़- रामगढ़ की चुट्टूपालू घाटी में एक ट्रेलर बेकाबू होकर सीधे बीस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. हादसा इतना खौफनाक था कि ट्रेलर पर लदे सरिया के नीचे दो लोग बुरी तरह दब गए और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. घंटों की मशक्कत के बाद सरिया के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला जा सका. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से सरिया लेकर हजारीबाग की तरफ जा रहा ट्रेलर घाटी में वन विभाग के रेस्ट हाउस के विपरीत अनियंत्रित हो गया.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
चालक ने सड़क किनारे वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही ट्रेलर सड़क से उतरा, वह सीधे बीस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
रामगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि घाटी क्षेत्र में तीखी ढलान होने के कारण यहां लगभग रोजाना कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है. उन्होंने बताया कि सरिया हटाने का कार्य जारी है और यह देखा जा रहा है कि गड्ढे में कोई और तो नहीं दबा है. दोनों मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








