डेस्क- पुणे के तलेगांव में बड़ा हादसा हुआ है जहां इंद्रायणी नदी पर बना एक पुल ढह गया है. इस हादसे में करीब 30 लोग बह गए. हादसे के वक्त पुल पर काफी संख्या में पर्यटक मौजूद थे। 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमे पांच लोगों की मौत हो गयी है. बाकि लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है.
मौके पर 18 एंबुलेंस पहुंच गई है। साथ ही NDRF की एक टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये पुल पिछले कुछ समय से खस्ताहाल स्थिति में था और वाहनों के लिए पहले ही बंद कर दिया गया था, लेकिन भारी बारिश और नदी में पानी का जलस्तर के नजारे देख रहे थे.



