यूपी- उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पर अवैध खनन की जांच करने पहुंचे एसडीएम को बीजेपी नेता ने थप्पड़ जड़ दिया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
बताया जाता है कि एसडीएम कुलदीप सिंह अवैध खनन की रिपोर्ट्स के आधार पर जांच के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे. जहां स्थानीय बीजेपी नेता चमन सेठ मौके पर पहुंचे और एसडीएम के कामकाज पर आपत्ति जताई. इस बीच दोनों के बीच नोकझोंक हो गई. इस दौरान अचानक चमन सेठ ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया.
इस अप्रत्याशित घटना के बाद एसडीएम ने चमन सेठ की जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया. यह जेसीबी मशीन अवैध खनन के लिए इस्तेमाल हो रही थी. हालांकि इस घटना के तुरंत बाद कासगंज के जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दे दिए हैं.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








