पटना- BPSC की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रशांत किशोर की गिरफ़्तारी सोमवार की सुबह करीब 4 बजे पटना पुलिस ने गांधी मैदान से की.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर को पटना सिविल कोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई लेकिन, उन्होंने बेल बॉन्ड पर साइन करने से इनकार कर दिया. उन्होंने फैसला किया है की वे जेल जाएंगे और जेल में ही आमरण अनशन को जारी रखेंगे.
इससे पहले गांधी मैदान से उठाकर पीके को एम्स ले जाया गया था. जहां मेडिकल जांच नहीं हो सका. जिसके बाद फतुहा अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया. पटना पुलिस ने उसके बाद पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जहां उनको जमानत दे दी गई है.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रशांत किशोर के एडवोकेट शिवानंद गिरी ने कहा जज मैडम ने प्रशांत किशोर को 25000 रुपए के निजी मुचलके पर कंडीशनल बेल दिया है. उन्होंने कहा कि कंडीशन है कि पीके प्रतिबंधित क्षेत्र में आगे से इस प्रकार धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे. पीके को कंडीशन स्वीकार नहीं है और वह पीआर बॉन्ड भरने को तैयार नहीं है.
बता दें कि प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे थे. पिछले 5 दिनों से वे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे.
आधी रात के बाद करीब 4 बजे सुबह प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के लिए पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और उनको जबरन अपने साथ ले गई. जानकारी के मुताबिक लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी.
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)








